शुक्रवार, 19 मार्च 2010

अकेलापन Solitude

वे कभी अकेले नहीं होते, जिनके पास आदर्श विचार हैं। -सर फिलिप सिडनी

People with ideals are never in solitude. - Sir Philip Sidny

जिस प्रकार सूर्य अकेला ही अपनी किरणों से समस्त संसार को प्रकाशित कर देता है, उसी प्रकार एक ही वीर अपनी शूरता और पराक्रम से सारी पृथ्वी को अपने पैरों तले कर लेता है। -भर्तहरि

जो अकेले चलते हैं, वे शीघ्रता से बढ़ते हैं। - नेपोलियन

संसार में सबसे शक्तिशाली मनुष्य वही है जो सबसे अकेले खड़ा होता है। -इब्सन

कर्म, Karma

जैसा बोएंगे वैसा ही पाएंगे।
कर्मों की ध्वनि सबसे ऊँची होती है।

सबसे आसान काम है दोष ढूँढना और सबसे मुश्किल काम है करना इसलिए लोग आसान काम करते हैं।

प्रार्थना Prayer

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःख भामवेत॥
सभी सुखी हों, सभी निरोगी हों, सभी सज्जन दिखाई पडे, किसी को भी दुःख न हो।

नीति Ethics

पुस्तकें और धर्म-नीतियों को पढ़ने का तब तक कोई लाभ नहीं जब तक इस पर अमल न किया जाए।

सादगी Simplicity

सादगी और कम बोलने से बहुत कुछ मिलता है, ज्यादा तर्क देने से कुछ मिलता नहीं बल्कि उपहास उड़ता है।

नियंत्रण Control

वाणी पर नियंत्रण रखना और असत्य न बोलना, अशुभ विचार व्यक्त न करना है।
मन पर नियंत्रण - मन में विकार न आने दें, अशुभ विचार न आने दें और मन को विषय वासना से बचाकर रखें
कोई भी काम अनाडीपन से न करें, पूरी कुशलता से और ठीक से सोच विचार कर करें। यह कर्म पर नियंत्रण रखना है।

यात्रा Journey

सही मार्ग पर चलना 'यात्रा' है और बिना लक्ष्य के ग़लत राह पर चलना 'भटकना' है।

महाजनो ये गतः सा पन्थाः
जिस मार्ग पर महापुरुष चले हैं, वस्तुतः वही मार्ग है।